Ro no D15139/23

जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का है विशेष महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगोरिया के आनंद और उल्लास को देख मन हुआ प्रफुल्लित
पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल
ढोल-मांदल वालें दलों को मिलेंगे 5-5 हजार रूपये
भगोरिया और होली की दी शुभकामनाएं
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बड़वानी जिले के पानसेमल के पारंपरिक लोक उत्सव भगोरिया हाट में कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार और संस्कृति हमारी परम्परा को दर्शाते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय वेशभूषा पहनकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष रूप से सजी हुई गाड़ी में भगोरिया मेले का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगोरिये में पानसेमल क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय संस्कृति में भगोरिया हाट का विशेष महत्व है। यह पर्व रबी की फसल कटाई के बाद मनाया जाता है। इसमें ग्रामीण भाई-बहन त्यौहारों के लिए विशेष खरीदी करते है। त्यौहारों में हम एक दूसरे से आपस में मिलकर आपसी वैमनस्य को समाप्त कर भाई-चारा बनाये रखते है। हम सब एक दूसरे से मिलजुलकर हमेशा जुड़े रहे यही हमारे त्यौहारों की विशेषताएं है, इसलिए हमे अपने त्यौहार, अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए इन्हे सहेजना चाहिए।
मुख्यमंत्री का तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर किया स्वागत
भगोरिया हाट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों ने तीर कमान एवं कुलदेवी की टोकरी भेंट कर अभिनंदन किया। कुलदेवी की टोकरी गोल-गोल घूमते हुए देखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पानसेमल नगरवासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगरवासियों ने अपनी दुकान, घरो, छतों, चौराहे से पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।
ढोल-मांदल बजाने वालें समूहों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके स्वागत में आये स्थानीय ढोल-मांदल बजाने वाले समूहो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ढोल-मांदल की थाप पर स्वत: पैर थिरकने लगते हैं। संस्कृति संरक्षण के लिये कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक समूह को 5-5 हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति की इस परंपरा को वे बनाये रखे, जिससे आने वाली पीढ़ी भी इसे देखते हुए अपनी धरोहर को सहेज सकें।
पानसेमल स्वास्थ्य केन्द्र का सिविल अस्पताल में होगा उन्नयन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पानसेमल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जायेगा।
पानसेमल भगोरिया में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, क्षेत्रीय सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक श्री श्याम बर्डे, पूर्व सांसद श्री सुभाष पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, नगर पालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव, पानसेमल नगर पंचायत अध्यक्ष श्री शैलेष भण्डारकर, नगर परिषद खेतिया अध्यक्ष श्री दशरथ निकुम, नगर परिषद निवाली अध्यक्ष श्रीमती तरूणा नरेन्द्र सिसोदिया, श्री अजय यादव, श्री विकास आर्य, श्री लोकेश शुक्ला, श्री श्याम पण्डित, श्री अनूप मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में नगरीय एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल

    राज्यपाल श्री पटेल ने सुदृढ़ीकृत नवनिर्मित प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के प्रवेश द्वार क्रमांक- 2 के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का…

    Read more

    लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभागीय…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने