
एक बार फिर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का भूचाल आ गया है। छत्तीसगढ़ी गाने लोगो के जुबान में आ गए है भगवान करे फिल्में नहीं तो गाने ही चल पड़े कलाकारों के भविष्य का सवाल है, https://www.facebook.com/share/1CpyvhoCCs/ आधी रात तक चली बैठक
आधी रात तक चली बैठक ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है,हुआ कुछ नहीं सत्ता बाजार में लोग अनुमान ज्योतिष बनकर मंत्रियों के विभाग बदलने लगे सोशल मीडिया में आधी रात पोस्ट डाल कर सोने वाले सुबह उठकर अपनी गेसिंग देख रहे थे, मुख्यमंत्री बदला की मंत्री की विभाग लेकिन कुछ नहीं बदला,, जिधर जाओगे हमें उधर पाओगे किसी भी मंत्री के बंगले चले जाओ आदरणीय पूजनीय नजर आते है रायपुर से नवा रायपुर बंगले ले जाने के बाद भी आदरणीय, पूजनीय पेट्रोल जलाकर पहुंच जा रहे है फंडा है मंत्री बंगले में दिख जाने भर से ही अधिकारी काम कर देते है। रायपुर की गुंडागर्दी,,,,कौन ठीक करेगा कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है जबकि हर थाने में हिस्ट्री शीटर पकड़े जा रहे है जुलूस निकल रहा है जेल भेजे जा रहे है गली मोहल्ले में चाकू तलवार भी लहरा रहे है हर गली में नशेड़ी गुंडे और कुत्तों का खौफ है। हाउसिंग बोर्ड सेजबहार ने एक बिल्डर्स के कब्जे में गई जमीन कालोनीवासियों के समर्थन शिकायत से मुक्त करवा लिया लेकिन सवाल ये खड़े हों गया है कि 5 साल से बिल्डर्स उस रोड का उपयोग अपने कालोनी के विकास और निर्माण के लिए करते रहा आधी रात चलने वाले मुरूम भरे वाहनों की धूल ने रहवासियों को परेशान किया और फिर सड़क की जांच पड़ताल शुरू हुई l









