Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से भारती साहू को मिला सुरक्षित मातृत्व का सहारा

रायपुर, 20 मई 2026/ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना महिलाओं के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थय और पोषण का बेहतर ध्यान रख सकें। जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत नगर पंचायत समोदा निवासी श्रीमती भारती साहू ने भी इस योजना का लाभ लेकर सुरक्षित मातृत्व का सुख प्राप्त किया है।

श्रीमती साहू की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिससे उन्हें गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थय संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी मिली।

श्रीमती साहू ने अपने पति से चर्चा की और गर्भावस्था के तीसरे माह में योजना के तहत आवेदन किया। आंगनबाड़ी केंद्र समोदा केंद्र क्रमांक-04 में उनका आवेदन लिया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण की गई। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रथम किस्त के रूप में 3000 रुपए तथा द्वितीय किस्त के रूप में 2000 रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई।

इस सहायता राशि से श्रीमती साहू को गर्भावस्था के दौरान पोषणयुक्त आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिली। नियमित देखभाल और बेहतर पोषण के कारण उनका प्रसव सुरक्षित रहा तथा स्वस्थ शिशु का जन्म हुआ।

श्रीमती साहू ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की वित्तीय सहायता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और योजना के माध्यम से मिली सुविधाओं के लिए शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत पहले शिशु के जन्म पर 5000 रुपये की राशि दो किस्तों में दी जाती है एवं द्वितीय संतान बालिका होने पर 6000 की राशि एकमुक्त प्रदान की जाती है जिससे महिलाओ को गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होंने वाली आर्थिक और शारीरिक परेशानी में सहायता मिलती है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान