Ro no D15139/23

Bharti Singh Baby Name: भारती सिंह ने छोटे बेटे काजू का ये रखा नाम, डेढ़ महीने बाद हुआ नामकरण संस्कार

Bharti Singh Baby Name: टीवी की दुनिया की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने मजेदार अंदाज और खुली पर्सनैलिटी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं. इन दिनों वह अपनी कॉमेडी नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में भारती दूसरी बार मां बनी हैं और 19 दिसंबर को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. अस्पताल में उन्होंने प्यार से बेटे का नाम “काजू” रखा था, लेकिन तब से सभी को उसके असली नाम का इंतजार था.

भारती के बेटे का नामकरण

अब आखिरकार भारती और हर्ष ने बेटे के नाम से पर्दा उठा दिया है. हाल ही में उन्होंने बड़े ही धूमधाम से बेटे का नामकरण संस्कार किया, जिसमें परिवार के लोग, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास लोग शामिल हुए. बेटे के जन्म के करीब डेढ़ महीने बाद इस खास मौके पर दोनों ने उसका नाम सबके सामने रिवील किया.

छोटे बेटे का नाम यशवीर

भारती और हर्ष ने अपने छोटे बेटे का नाम रखा है यशवीर. जैसे ही यह नाम सामने आया, फैन्स और सेलेब्स ने कपल को जमकर बधाइयां देनी शुरू कर दीं. यशवीर नाम का मतलब भी काफी खास है. यह हिंदी और संस्कृत से लिया गया नाम है, जिसका अर्थ होता है गौरवशाली, बहादुर और सफल व्यक्ति. ‘यश’ का मतलब प्रसिद्धि और ‘वीर’ का मतलब साहसी होता है, यानी यह नाम अपने आप में काफी पॉजिटिव और दमदार है.

बेटे का चेहरा नहीं किया रिवील

हालांकि, भारती ने अभी तक बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन नामकरण की तस्वीरों से साफ है कि इस फंक्शन को उन्होंने बहुत खास बनाया. घर में पूजा-पाठ और हवन हुआ, सजावट भी काफी खूबसूरत थी. हर्ष अपने दोनों बेटों के साथ पर्पल आउटफिट में नजर आए, जबकि भारती रेड कुर्ता-प्लाजो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!