Ro no D15139/23

नगरीय निकाय चुनाव में जनता के उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन से पंडरिया में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है : भावना बोहरा

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया के विभिन्न वार्डों में किया जनसंपर्क*

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भाजपा की नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और पार्षद प्रत्याशियों के साथ वार्ड क्रमांक 8 एवं 15 में जनसंपर्क किया और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान भावना बोहरा ने वार्डवासियों से 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की एवं जनसंवाद किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। अधोसंरचना विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के साथ ही नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण का कार्य भी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। अब हमें 11 फ़रवरी को होने वाले चुनाव में पंडरिया नगर पालिका में तीन गुनी रफ़्तार से विकास करने के लिए ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनाना है, इसके लिए हमें विश्वास है कि सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे। पिछले एक वर्ष में पंडरिया नगर में महतारी वंदन योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, दो वर्ष के बकाया धान बोनस, अधोसंरचना विकास,सड़क निर्माण और बाईपास निर्माण को लेकर जनता में एक नया विश्वास जागा है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने निभाया है। जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का कम भाजपा के सुशासन में हुआ है। अब पंडरिया नगरवासियों के पास एक और अवसर है कि वो पंडरिया नगर के सर्वंगीण विकास के लिए अपने मताधिकार से पंडरिया की समृद्धि के लिए भाजपा के विकास पथ पर अग्रसर होंगे। पिछले 1 वर्ष में हमने जो काम किया है वही हमारी पहचान है, लेकिन कांग्रेस ने केवल गरीबों,व्यापारियों,किसानों और महिलाओं के विश्वास को तोड़ा है।

निःशुल्क एम्बुलेंस, छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग, जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना से जनता को सुविधा और लाभ मिल रहा है। जनता के समर्थन से नगर पालिका पंडरिया में भाजपा की जीत के साथ ही इन सभी विकास कार्यों को और गति मिलेगी। हमारा लक्ष्य पंडरिया शहर को एक विकसित और मॉडर्न शहर के रूप में विकसित करने का है। सुविधाओं का विस्तार करना, युवाओं और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर, किसानों को उनका अधिकार दिलाना, महिलाओं का सशक्तिकरण करने के साथ ही अधोसंरचना विकास हमारी प्राथमिकताएं हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता भाजपा के सुशासन और विकासवादी नीतियों पर अपने विश्वास की मुहर लगाकर केवल पंडरिया विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएगी।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

    *जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन*   30 जुलाई से सावन…

    Read more

    संत गुरु रविदास महाराज का समरसता संदेश विकसित भारत का आधार : जसविंदर बग्गा

    समाज में क्रांति शस्त्र से नहीं, स्वच्छ विचार और विशुद्ध चेतना से आती है   सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को गुरु रविदास के दर्शन से जोड़ते हुए भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल