Ro no D15139/23

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय के छात्र भोजराज साहू ने काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में मारी बाजी

जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय, कुम्हरावंड के प्रतिभाशाली छात्र भोजराज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय काव्य पाठ्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के छात्र भोजराज साहू ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रतिभा से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और प्रतियोगिता के विजेता बने। उन्हें इस शानदार जीत के लिए 15 हजार रुपए रुपए की नकद राशि, एक स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री हरीश एस और अधिष्ठाता डॉ. आरएस नेताम उपस्थित थे। इन गणमान्य व्यक्तियों ने अपने हाथों से भोजराज को पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू, डॉ. आरआर कंवर, डॉ. सोनाली कर, श्री एमबी तिवारी, और कृषि महाविद्यालय व युवा कल्याण विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इन सभी ने भोजराज की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें