Ro no D15139/23

भूत बंगला’ का जलवा बरकरार, सोमवार की गिरावट के बावजूद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 4: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की यह फिल्म 18 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आई और आते ही दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही. फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को कड़ी टक्कर देते हुए उसके दबदबे को भी चुनौती दे दी है. ‘भूत बंगला’ की कमाई में सोमवार को गिरावट देखने को मिली. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बावजूद भारत में फिल्म की कुल कमाई 64.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार

फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया. पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाने के बाद, पहले दिन 12.25 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़ और तीसरे दिन 23 करोड़ की कमाई हुई. वहीं, विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओवरसीज मार्केट से अब तक 29 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं भारत का ग्रॉस कलेक्शन 77.34 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है.

फिल्म में असरानी ने निभाया अहम किरदार

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर जैसे कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी भी अहम भूमिका में दिखाई देते हैं.

फिल्म  की कहानी एक पुराने और रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग भूतिया मानते हैं. अक्षय कुमार किसी वजह से उस बंगले में रहने आता है. शुरुआत में वह इन अफवाहों को मजाक समझता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे अजीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है. कहानी में डर और कॉमेडी का संतुलन देखने को मिलता है, जहां एक तरफ डरावने पल हैं, तो दूसरी ओर हल्के-फुल्के कॉमेडी सीन भी हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सच सामने आता है कि क्या वाकई वहां भूत है या इसके पीछे कोई और राज छिपा है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान