Ro no D15139/23

जेएनएम मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि: डीएम-कार्डियोलॉजी की दो पीजी सीटों को एनएमसी की मंजूरी

*यह राज्य में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल*

रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर को बड़ी उपलब्धि देते हुए डीएम-कार्डियोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) की दो स्नातकोत्तर सीटों को अनुमति प्रदान की है। यह अनुमति पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर दी गई है।

एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने विशेषज्ञों के समूह और समीक्षा समिति के साथ कॉलेज द्वारा प्रस्तुत स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट (SAF) तथा मूल्यांकनकर्ताओं की रिपोर्ट का परीक्षण किया। समीक्षा के बाद एनएमसी अधिनियम 2019 के प्रावधानों, 2 जून 2023 को जारी Establishment, Assessment and Rating Regulations-2023 तथा 23 अगस्त 2024 को अपलोड किए गए PG-MSR 2023 के न्यूनतम मानकों के आधार पर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए डीएम-कार्डियोलॉजी में दो सीटों को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया।

पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय को डीएम-कार्डियोलॉजी जैसे सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की दो सीटों की स्वीकृति मिलने से प्रदेश में हृदय रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने और उन्नत हृदय उपचार सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे प्रदेश के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ हृदय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, साथ ही सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षा और शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, चिकित्सकों और समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति राज्य में उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार करते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाना और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से न केवल मेडिकल शिक्षा को मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश में हृदय रोग के उपचार के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं भी और सशक्त होंगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत