Ro no D15139/23

अवैध खाद भंडारण पर प्रशासन का बड़ा कार्रवाई, बतौली में 379 बोरी उर्वरक जब्त

अम्बिकापुर 24 जून 2026/  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड बतौली के ग्राम पोकसरी एवं मंगरी में छापामार कार्रवाई कर बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक जब्त किया गया।
प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम पोकसरी निवासी श्री रामनरेश यादव के घर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित 206 बोरी यूरिया, 92 बोरी एनपीके तथा 55 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त टीम ने मंगारी स्थित ‘मां लक्ष्मी किराना स्टोर’ में भी दबिश दी, जहां से 21 बोरी यूरिया एवं 5 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) बिना वैध दस्तावेज के भंडारित पाए गए।
संयुक्त टीम द्वारा कुल 379 बोरी उर्वरक जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई तक संबंधित व्यक्ति की सुपुर्दगी में रखा गया है।
इस कार्रवाई में कृषि विभाग की ओर से अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनीता एक्का, सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, उर्वरक निरीक्षक श्री पवन साय भगत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रविश गुप्ता एवं कृषि विकास अधिकारी श्री गब्बर सिंह नागवंशी तथा राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं पटवारी श्री अनुज सिन्हा शामिल रहे।
जिले में आगामी दिनों में भी औचक निरीक्षण एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान