Ro no D15139/23

धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जब्ती का आंकड़ा 20 हजार क्विंटल के पार

रायगढ़ तहसील में सर्वाधिक 5 हजार क्विंटल से अधिक धान की जब्ती
कड़ी निगरानी से कोचियों व बिचौलियों में हड़कंप
 जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के परिणाम स्वरूप बड़ी सफलता मिली है। प्रशासनिक टीमों की सतत निगरानी, छापामार कार्रवाई और मजबूत समन्वय व्यवस्था के चलते अब तक कुल 20,448.80 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की जा चुकी है। इस अभियान में सबसे अधिक कार्रवाई रायगढ़ तहसील में की गई, जहां 5,015.60 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा पुसौर में 2,080 क्विंटल, खरसिया में 3,152 क्विंटल, लैलूंगा में 3,557.60 क्विंटल, धरमजयगढ़ 3,603.60 क्विंटल, तमनार में 1032 क्विंटल सहित अन्य तहसीलों में भी धान जब्ती की गई है। अब कुल 109 प्रकरणों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में गठित निगरानी टीमें दिन-रात फील्ड में सक्रिय हैं। जिला सीमाओं, आंतरिक मार्गों, चेकपोस्टों और जंगल मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोचियों और बिचौलियों द्वारा धान की अवैध आवाजाही को रोका जा सके। प्रशासन की कठोर कार्रवाई के कारण अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है और उनके मंसूबे लगातार विफल हो रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधि बर्दाश्त न की जाए। जिले में कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि किसानों का हित सुरक्षित रहे और समर्थन मूल्य व्यवस्था की निष्पक्षता बनी रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल