Ro no D15139/23

ग्राम लालपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 18.200 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  सहायक आयुक्त आबकारी   क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने थाना तमनार अंतर्गत ग्राम लालपुर में अवैध महुआ शराब की बड़ी खेप जप्त की है। आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर 19 दिसम्बर को आबकारी वृत्त घरघोड़ा की टीम ने ग्राम लालपुर निवासी हीरालाल कालंगा, पिता रामलाल कालंगा के कब्जे से कुल 18.200 लीटर महुआ शराब बरामद की। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3,640 रुपये आंका गया है। आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री रागिनी पटेल एवं   कुशल पटेल, मुख्य आरक्षक श्री राजेश्वर ठाकुर तथा आबकारी आरक्षक   लाकेश नेताम,   प्रवीण जांगड़े एवं कुमारी अनिशा तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    लगातार वर्षा से महानदी परियोजना के जलाशयों में बढ़ा जलभराव

      गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दूधावा और सोंढूर बांध में जलस्तर में बढ़ोतरी, सिंचाई और पेयजल के लिए राहत धमतरी, 10 जुलाई 2028। महानदी परियोजना (एम.आर.पी. कॉम्प्लेक्स) अंतर्गत गंगरेल (रविशंकर सागर), मुरूमसिल्ली,…

    Read more

    सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद, 1500 से अधिक कार्यकर्ता मिलने पहुंचे

        *​रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध