Ro no D15139/23

उड़नदस्ता दल की बड़ी कार्यवाही : अब तक 54 प्रकरण दर्ज, 3296 क्विंटल अवैध धान जब्त

कलेक्टर बोले “अवैध धान कारोबार पर जीरो टॉलरेंस”

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से निरंतर जारी है। वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध भण्डारण और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई मोड में है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले एवं सभी ब्लॉकों में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
ये दल लगातार औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। संदेहास्पद परिस्थिति में पूछताछ के साथ-साथ धान जब्ती और प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस सख्त निगरानी का परिणाम है कि मंडी अधिनियम 1972 के तहत अब तक 54 प्रकरण दर्ज कर कुल 3296 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
अब तक मंडीवार कार्रवाई इस प्रकार है :
धमतरी मंडी समिति : 12 प्रकरण, 258.80 क्विंटल धान जब्त
नगरी मंडी समिति : 32 प्रकरण, 2855 क्विंटल धान जब्त
कुरूद मंडी समिति : 10 प्रकरण, 183.20 क्विंटल धान जब्त द्य
उड़नदस्ता दल द्वारा की जा रही यह निरंतर कार्रवाई जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने में प्रभावी सिद्ध हो रही है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट कहा है धान खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने वाले किसी भी कोचियों-बिचौलिये को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध धान परिवहन या भंडारण की शिकायत मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। समर्थन मूल्य पर खरीदी की पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।”
जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपने वास्तविक उपज को ही बेचें तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। प्रशासन के अनुसार इस कड़े मॉनिटरिंग से खरीदी प्रक्रिया और भी अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारू हो रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल