Ro no D15139/23

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली देशी प्लेन मदिरा बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

*जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने पर पुलिस का कड़ा संदेश – कबीरधाम में जहरीली शराब का कारोबार नहीं चलेगा*

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध रूप से नकली देशी प्लेन मदिरा तैयार कर ग्रामीणों को भट्टी शराब के नाम पर बेचने वाले एक संगठित और खतरनाक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। यह गिरोह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली नकली शराब तैयार कर उसे स्थानीय लोगों को शराब दुकान पर मिलने वाली असली शराब की दर में बेच रहा था, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो रहे थे।

यह पूरी कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला एवं चौकी पोड़ी पुलिस, साइबर टीम तथा फील्ड स्टाफ ने संयुक्त रूप से यह महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नकली शराब के इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया।

कार्रवाई के दौरान साइबर टीम की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल, मैपिंग और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के आधार पर पुलिस को गिरोह के लोकेशन, सप्लाई चैन और सहयोगियों का पूरा ब्योरा प्राप्त हुआ, जिसके बाद टीम ने बिना समय गंवाए दबिश दी।
थाना प्रभारी बोड़ला रूपक शर्मा, साइबर प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान और चौकी प्रभारी पोड़ी उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी में आरोपी नंद कुमार कुर्रे के मकान पर छापा मारा। यहां नकली शराब का पूरा प्लांट संचालित पाया गया। गिरोह के सदस्य लंबे समय से दूसरे राज्य से पैकिंग सामग्री, ढक्कन, होलोग्राम, केमिकल और स्पिरिट मंगवाकर नकली देशी प्लेन शराब तैयार कर बेच रहे थे।

जप्त सामग्री
• 49 पाव नकली देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 8820 एमएल
• नकली स्टिकर 6 बंडल
• नकली होलोग्राम 8 पेज
• खाली पाव बोतलें 7 बोरी
• नकली प्रिंटेड ढक्कन
• 25 लीटर के 42 जरीकेन
• पानी के 19 जार
• 3 बॉटलिंग मशीन
• अन्य अवैध पैकिंग सामग्री

गिरफ्तार आरोपी

1. नंद कुमार कुर्रे पिता फागू राम, उम्र 34 वर्ष, निवासी, पोड़ी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला जिला kabirdham
2. इस्लाम उर्फ सुद्दू पिता अरमान खान, उम्र 45 वर्ष पोड़ी, चौकी पोड़ीथाना बोड़ला जिला कबीरधाम
3. शेख साजिद पिता शेख सिकंदर, उम्र 28 वर्ष, पोड़ी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला जिला कबीरधाम
4. छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी पिता मालिकराम, उम्र 26 वर्ष, कुसुमघटा चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला जिला कबीरधाम

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नकली शराब बनाने में दो और स्थानीय साथी शामिल हैं, जिनमें से एक मादक पदार्थ गांजा प्रकरण में कल ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नकली पैकिंग सामग्री, होलोग्राम, लेबल पर्ची, केमिकल एवं ढक्कन झारखंड राज्य से इनके साथियों द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। इस बात से स्पष्ट है कि गिरोह का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित था और अन्य राज्यों के अपराधियों की भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
यह शराब स्वास्थ्य के लिए खतरनाक थी और गंभीर दुष्प्रभाव उत्पन्न कर सकती थी, जिससे जनजीवन को गम्भीर खतरा था।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)ख, 34(2), 35, 49क, 59क आबकारी अधिनियम तथा धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध शराब, नकली मदिरा निर्माण, विषैले रासायनिक पदार्थों का उपयोग, या जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके अंतरराज्यीय नेटवर्क की जड़ तक पहुंचकर उन्हें समाप्त किया जाएगा।

इस कार्यवाही में चौकी पोड़ी, थाना, बोड़ला से थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक रूपक शर्मा, साइबर प्रभारी निरीक्षक महेश प्रधान, उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव चौकी प्रभारी , प्रआर. खूबीराम साहू प्रआर. छत्रपाल सिह आरशाम हीरा पाण्डेय, रामझुल ध्रुव, नरेन्द्र चंद्रवंशी, महिला आर. हुलसी. चंद्रवंशी चौकी पोडी एवं साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक संजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, वैभव कलचुरी, आरक्षक संदीप शुक्ला, लेखा चंद्रवंशी, नारायण पटेल, गज्जू सिंह राजपूत नेम सिंह राजपूत, शैलेंद्र निषाद, अमित ठाकुर, रवि आदिले, सहायक आरक्षक नरेंद्र चंद्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171 मेधावियों का किया सम्मान, प्रतिभा को मिला बड़ा मंच और सपनों को नई उड़ान*   *पहली बार इतने बड़े स्तर…

    Read more

    राजनैतिक रूप से व्ही व्ही आई पी जिला कबीरधाम में, तूलिका प्रजापति बनी 21 वीं कलेक्टर 

    कबीरधाम जिले के विकास में कलेक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है   कोई कोई कलेक्टर ही लोगो के दिलो में जगह बना पाता है चंद्र शेखऱ शर्मा (पत्रकार) 9425522015 कवर्धा-…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें