Ro no D15139/23

कुरूद के ग्राम कुल्हाड़ी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 26 अवैध अतिक्रमण हटाए गए

धमतरी 10 अप्रैल 2026 । जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुरूद विकासखंड के ग्राम कुल्हाड़ी में व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 26 अवैध अतिक्रमणों को हटाया।
यह कार्रवाई ग्राम में लंबे समय से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई, जिसमें पक्के निर्माण, दीवारें तथा घेराबंदी शामिल थे। प्रशासन की टीम ने पूर्व में संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर समझाइश दी थी, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में सहयोग किया। इसी कारण पूरी कार्रवाई बिना किसी विवाद और तनाव के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसे आमजन के उपयोग हेतु सुरक्षित रखना तथा ग्रामों में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार कुरूद श्री सूरज बंछोर, नायब तहसीलदार श्री राम सिन्हा, बिरेंझर चौकी प्रभारी श्री अजय सिंह, ग्राम कुल्हाड़ी की सरपंच श्रीमती सुमित्रा साहू सहित राजस्व, पंचायत एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की आधारों का उल्लंघन करने तथा खाद्य पदार्थ सुरभि स्पांज पनीर का नमूना अवमानक एवं मिथ्याछाप होने पर 6 लाख रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित

    राजनांदगांव 10 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री सीएल मारकण्डेय ने इस्कान वाटिका गोकुल नगर राजनांदगांव निवासी अनूप नायक एवं श्रीमती सरिता…

    Read more

    प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन : मंत्री रामविचार नेताम

    *कॉमन्स संवाद सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सामुदायिक शासन पर दिया जोर* *छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग’ के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री श्री नेताम* रायपुर, 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता