Ro no D15139/23

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने तीन वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई तहसील पटना क्षेत्र में की गई।

गश्त के दौरान टीम ने तीन वाहनों को अवैध रूप से गौण खनिज (रेत) का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर समीपस्थ पटना थाने में अभिरक्षा में रखा गया है।

जब्त किए गए वाहन में मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीएन 5852, वाहन मालिक श्री जगदीश साहू, मिनी ट्रक क्रमांक सीजी 12 ए एन 8294, वाहन मालिक श्री अमरदीप और ट्रैक्टर (महिंद्रा सोल्ड) वाहन मालिक श्री सुरेन्द्र कुमार राजवाड़े शामिल है। इन वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…