Ro no D15139/23

नवा रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर को बड़ी मजबूती: केंद्र सरकार से ₹22.50 करोड़ की पहली किश्त स्वीकृत

रायपुर 18 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विनिर्माण को नई गति देते हुए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) परियोजना के लिए ₹22.50 करोड़ की पहली किश्त जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि माडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स (EMC 2.0) योजना के अंतर्गत दी गई है।

इस परियोजना का क्रियान्वयन नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRANVP) द्वारा किया जाएगा। परियोजना के मूल्यांकन एवं निगरानी की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) को सौंपी गई है, जिसने इस पहली किश्त की अनुशंसा की थी।

इस स्वीकृति से नवा रायपुर को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आईटी हार्डवेयर हब के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। कॉमन फैसिलिटी सेंटर के माध्यम से उद्योगों को साझा अधोसंरचना, तकनीकी सुविधाएं, परीक्षण एवं नवाचार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को साकार करने में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। नवा रायपुर को अत्याधुनिक औद्योगिक एवं तकनीकी शहर के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि ईएमसी 2.0 योजना के अंतर्गत स्थापित होने वाला यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर न केवल निवेशकों का भरोसा बढ़ाएगा, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को सशक्त आधार भी प्रदान करेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज

      *राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए* *इस अभियान में मुख्यमंत्री श्री साय आम नागरिकों से…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

    *प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की* रायपुर. 2 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण