Ro no D15139/23

कोरबा जिले को बड़ी सौगातः मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे 21.35 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा, 01 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 
छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम  वाणिज्य मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा 02 मार्च 2026 को कोरबा जिले के विकास को नई गति देने के लिए करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी के पास आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन  योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कुल 21.35 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से 08 नग वृहद पुलों और सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जाएगी।
स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 08 महत्वपूर्ण वृहद पुलों का निर्माण शामिल है। इसमें रामपुर विधानसभा के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग और पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित विभिन्न नालों जैसे गौमुखी, चिंगराडांड, गड़गड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पालीतानाखार विधानसभा के पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से बहरीझरिया मार्ग के कोठीझुंझा नाला पर भी एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी लागत 278.72 लाख रुपये है।
ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कटघोरा विधानसभा के कटघोरा विकासखण्ड में पंचराम घर से हीरालाल घर की ओर 500 मीटर लंबी सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा, जिसकी स्वीकृत राशि 42.95 लाख रुपये निर्धारित है। इन सभी निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से जिले के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विशेष रूप से वर्षा ऋतु में होने वाली संपर्क की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला