Ro no D15139/23

देशभक्ति और हिंदू एकता के संदेश के साथ दर्जनों जगहों पर हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

रायपुर । सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में रायपुर शहर के विभिन्न नगरों में हिन्दू सम्मेलन का व्यापक एवं भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य हिन्दू समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सम्मेलनों में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं एवं मातृ शक्ति की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इसमें बच्चों के द्वारा भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और पहलगाम में हिंदू पर्यटकों को हिंदू होने की पहचान के कारण हत्या करने का भावुक नाट्य मंचन किया गया और हिन्दुओं की एकता करने का आह्वान किया गया।
शंकरनगर के राजातालाब में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यबोध में अपने दायित्व को समझे । यह सभी कार्य सहज रूप से हिंदू समाज एकता के साथ करता आया है। हमें सोए हुए हिंदुओं को जगाना है।
वहीं मठपारा बस्ती में अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की रची बसी संस्कृति को जिंदा रखते हुए अपनी मातृभाषा, भेष-भूषा पर काम करते हुए हिंदू एकता लाना है।
वीर सावरकर नगर के उदया सोसाइटी में आयोजित हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्री संजय दुबे ने भारत की औद्योगिक क्षमता एवं सशक्त अर्थव्यवस्था का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती सामर्थ्य के कारण ही सांस्कृतिक आघात के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रमों में श्रद्धेय संतजनों ने एक स्वर में प्रेरक उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधर्मी शक्तियों द्वारा किए जा रहे कुत्सित प्रयासों का उल्लेख करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों एवं धर्मांतरण के प्रयासों की ओर समाज का ध्यान आकृष्ट किया।
हिन्दू सम्मेलन में सभी मातृशक्ति वक्ता ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मातृ शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज को समझने के लिए परिवार को समझना आवश्यक है, क्योंकि परिवार ही समाज की मूल इकाई है।
शहर के 24 स्थानों पर हुए भव्य हिंदू सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा को सेवा, संस्कार और संगठन की प्रेरणादायी गाथा बताया। उन्होंने हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्र की शक्ति बताया। परिवार को समाज की आधारशिला बताते हुए भारतीय संस्कारों के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। पंच परिवर्तन के माध्यम से स्व आधारित जीवन, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

      सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल डॉ. दानेश्वरी संभाकर उप संचालक (जनसंपर्क) रायपुर, 28 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण…

    Read more

    हर घर नल से जल’ से बदला ग्रामीण परिवेश बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनभागीदारी से जल स्वावलंबन की नई मिसाल

      ​रायपुर, 28 अप्रैल 2026/ जल जीवन मिशन, जिसे हर घर जल के रूप में भी जाना जाता है, भारत सरकार का एक अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…