Ro no D15139/23

स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाया किया रवाना

 

जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS)संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया था। इनमें से जशपुर जिले को कुल 23 एम्बुलेंस सेवाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 3 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट  (ALS) तथा 20 बेसिक लाइफ सपोर्ट  (BLS)   एम्बुलेंस शामिल हैं।
यह पहल जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी क्रम में आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर इन एम्बुलेंसों को रवाना किया। इस अवसर मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने कहा कि इन एम्बुलेंसों की उपलब्धता से गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा उन्हें त्वरित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनेंगी।
विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात रहेगी एंबुलेंस
जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट  (ALS)   तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट  (BLS)    एम्बुलेंसों की सुव्यवस्थित तैनाती की गई है। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट  (ALS)  एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना, आईएफटी जिला चिकित्सालय जशपुर एवं आईएफटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में उपलब्ध रहेंगी, जहां गंभीर मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सकेगी।इसी प्रकार बेसिक लाइफ सपोर्ट  (BLS)    एम्बुलेंस पीएचसी बागबहार, पीएचसी कुरोग, सीएचसी लोदाम, जिला चिकित्सालय जशपुर, पीएचसी कोल्हेनझरिया, सीएचसी कुनकुरी, पीएचसी नारायणपुर, सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव, पीएचसी कोतबा, पीएचसी करडेगा, सीएचसी मनोरा, पीएचसी बगिया, सीएचसी फरसाबहार, सीएचसी दुलदुला, सीएचसी कांसाबेल, आईएफटी जशपुर, सीएचसी बगीचा, पीएचसी सुरंगपानी, पीएचसी तपकरा एवं पीएचसी पंडरापाठ में तैनात रहेंगी।
उन्नत उपकरण से लैस होगी एम्बुलेंस, मिलेगी त्वरित चिकित्सा सेवा
 ठस्ै एवं ।स्ै एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेबुलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजो स्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह समग्र पहल प्रदेश के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवन रक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी।
नागरिकों और जनप्रतिधियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
जिले के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में इन एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी और निश्चित रूप से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष  राजू गुप्ता,  ओमप्रकाश सिन्हा,  मुकेश सोनी,  नागेन्द्र भगत,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. वी. के. इंदवार, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा  कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद रात्रे, डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक  योगेन्द्र पाल सिंह, जिला परियोजना समन्वयक   शिशिर सिंह परमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…