Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल, सूरजपुर में करियर मार्गदर्शन मेला

*‘फिजिक्स गुरु’ नितिन विजय देंगे छात्रों को सफलता का मंत्र*

रायपुर, 28 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार के विजन “सुरक्षित और सफल भविष्य” को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिले में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 31 जनवरी ,शनिवार को भटगांव ग्राउंड में ‘कपिध्वज–करियर गाइडेंस कार्यक्रम 2026’ का भव्य आयोजन होगा, जिसमें 6000 से अधिक विद्यार्थी भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के करियर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर चयन और लक्ष्य निर्धारण के लिए समय पर सही दिशा देना है। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर छात्र सही मार्गदर्शन पाकर अपने सपनों को साकार कर सके।

*राष्ट्रीय स्तर के करियर गुरु से होगा संवाद*

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद, ‘फिजिक्स गुरु’ एवं मोशन एजुकेशन (कोटा) के संस्थापक श्री नितिन विजय (एन वी सर) विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के सूत्र, करियर प्लानिंग और आत्मविश्वास निर्माण पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

*व्यापक सहभागिता, अंतिम चरण में तैयारियाँ*

इस राज्य स्तरीय आयोजन में सूरजपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन एवं कपिध्वज टीम द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रेरक बनाने हेतु तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन न केवल सूरजपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और प्रदेश को शैक्षणिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार, हजारों विरासत दस्तावेज़ हो रहे संरक्षित

      26 जिलों में समितियाँ गठित, 4 हजार से अधिक पांडुलिपियों का सर्वे पूरा; डिजिटल संरक्षण से सहेजी जाएगी सांस्कृतिक धरोहर रायपुर, 11 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया…

    Read more

    बच्चों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर

        *- कलेक्टर ने नि:शुल्क कोचिंग और समर कैंप की तैयारी शुरू करने के दिए निर्देश* *- कलेक्टर ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के दिए निर्देश* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब