Ro no D15139/23

समयबद्ध, पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से बड़ी राहत, सेवा सेतु पोर्टल से जल्दी और आसानी से बना विवाह प्रमाण पत्र

रायपुर. 19 जुलाई 2026. लोगों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में सेवा सेतु पोर्टल अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं का लाभ अब नागरिकों को कम समय में, बिना अनावश्यक भागदौड़ के प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले की तहसील बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत किरीतपुर की निवासी श्रीमती प्रियंका जिनका विवाह बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तहसील सिमगा अंतर्गत ग्राम नवागांव के श्री टिकेश्वर के साथ संपन्न हुआ है, ने विवाह उपरांत सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन किया।

 

आवेदन प्राप्त होने के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद निर्धारित समयावधि में विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ संपन्न हुई, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

 

नवविवाहित दंपत्ति ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना बेहद आसान रहा। उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और निर्धारित समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनके समय एवं धन दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह डिजिटल सुविधा नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

 

विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब दंपत्ति को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इस प्रमाण पत्र का उपयोग महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बैंक खाते से संबंधित प्रक्रियाओं, संयुक्त बैंक खाता खोलने, बीमा सेवाओं, श्रम कार्ड, पासपोर्ट, नाम परिवर्तन, विभिन्न शासकीय अभिलेखों के अद्यतन सहित अन्य आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यों में किया जा सकेगा।

 

नवविवाहित दंपत्ति ने विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा, संबंधित अधिकारियों, ग्राम पंचायत तथा सेवा सेतु केन्द्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में जनसुलभ बनाया है। यह व्यवस्था नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

 

राज्य शासन द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को अनेक महत्वपूर्ण शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। शासन की इस डिजिटल पहल से न केवल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध सेवा वितरण को भी मजबूती मिली है। शासन ने लोगों से निकटस्थ सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा शासकीय सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!