Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत, धान विक्रय हुआ सरल और सुगम

अमीर हमजा ने धान बेचकर लिया थ्रेसर मशीन, अब किराये से भी हो रही अतिरिक्त आमदनी

   जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों पर अपनाई जा रही पारदर्शी, सुव्यवस्थित व्यवस्था के चलते किसानों को धान विक्रय करने में सहूलियत मिल रही है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध खरीदी और उचित मूल्य भुगतान से किसानों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर के कृषक   अमीर हमजा ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र सुखरी से 80 क्विंटल धान विक्रय हेतु पहला टोकन कटवाया, जिसमें उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। टोकन प्रक्रिया बेहद सरल और सुगम रही। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 124 क्विंटल धान का रकबा है और शेष धान का विक्रय करना बाकी है।   हमजा ने कहा कि धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिलने से किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ी है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने थ्रेसर मशीन खरीदी है, जिससे वे स्वयं का धान तो मिसाई कर ही रहे हैं, साथ ही थ्रेसर मशीन को किराये पर देकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं।
किसान श्री अमीर हमजा ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और बेहतर खरीदी व्यवस्था के कारण किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे कृषि कार्यों में आधुनिक साधनों का उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। टोकन व्यवस्था, व्यवस्थित उठाव, पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर भुगतान से धान विक्रय करने वाले किसानों को बड़ी सुविधा मिल रही है। इससे न केवल किसानों का समय बच रहा है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और परेशानी-मुक्त माहौल में अपनी उपज बेचने का अवसर भी मिल रहा है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!