Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत धान खरीदी के लिए मिले दो अतिरिक्त दिन

जगदलपुर 04 फरवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने किसान हित में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब धान खरीदी की प्रक्रिया दो अतिरिक्त दिनों तक जारी रहेगी। यह फैसला उन किसानों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है जो पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फसल बेचने से चूक गए थे।
विदित हो कि राज्य में धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित था। हालांकि जमीनी स्तर पर कई किसानों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने अब 5 फरवरी  और 6 फरवरी को धान खरीदी के लिए विशेष दिवस के रूप में घोषित किया है। मंत्रालय, महानदी भवन से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र किसान अपनी मेहनत की उपज बेचने से वंचित न रह जाए।
इस समय वृद्धि का लाभ विशेष रूप से तीन श्रेणियों के किसानों को प्रदान किया जाएगा। इसमें प्राथमिकता उन किसानों को दी जाएगी जिन्होंने 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन जिनका सत्यापन किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाया था। इसके साथ ही वे किसान भी पात्र होंगे जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया और सत्यापन के उपरांत उनके पास धान उपलब्ध पाया गया है। शासन ने उन किसानों की पीड़ा को भी समझा है जिनके पास 28, 29 या 30 जनवरी का टोकन था, लेकिन वे किसी अपरिहार्य कारण से अपनी उपज विक्रय नहीं कर पाए थे, अब ये सभी किसान इन दो दिनों में अपनी फसल बेच सकेंगे।
इस अंतिम चरण की खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर   आकाश छिकारा के निर्देशानुसार प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर आवश्यकतानुसार बारदाने, हमाल और अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर ने भी अपने सभी नोडल अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों और समिति प्रबंधकों को पत्र जारी कर इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और किसानों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने को कहा है। अतः छूट गए किसान बिना देरी किए 5 और 6 फरवरी को अपने संबंधित केंद्रों पर जाकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!