Ro no D15139/23

लक्ष्मी राजवाड़े की तत्पर पहल से सिलफिली मंडी को मिली बड़ी राहत औचक निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और सार्वजनिक शौचालय संचालन से बढ़ी सुविधाएं

रायपुर, 21 मई 2026/ आमजन की सुविधाओं और स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके निर्देश पर सिलफिली सब्जी मंडी में वर्षों से लंबित ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि 10 मई को मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सिलफिली सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने उन्हें ट्रांसफार्मर की अनुचित स्थिति, आवागमन में हो रही परेशानी तथा सार्वजनिक शौचालय के संचालन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया था। मंत्री ने मौके पर ही समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सिलफिली सब्जी मंडी परिसर में ट्रांसफार्मर लंबे समय से ऐसे स्थान पर स्थापित था, जहां व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी के साथ सुरक्षा संबंधी जोखिम का सामना करना पड़ता था। मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश के बाद बिजली विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर को सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया। इससे मंडी परिसर में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो गया है तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिली है।

इसी क्रम में मंत्री  राजवाड़े की पहल पर मंडी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय को भी व्यवस्थित रूप से संचालित कराया गया। इससे व्यापारियों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छ और सुविधाजनक मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सकी है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की कार्यशैली से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!