Ro no D15139/23

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

घर की बाड़ी में उग रहीं जैविक सब्जियां, घट रहा घरेलू खर्च और बढ़ रही पोषण सुरक्षा*

 

रायपुर, 18 जुलाई 2026/

घरों की बाड़ी (किचन गार्डन) में ताज़ा और जैविक (ऑर्गेनिक) सब्जियां उगाना आत्मनिर्भरता की ओर एक बेहतरीन कदम है। आप घर पर उपलब्ध रसोई के कचरे से खाद (कंपोस्ट) बना सकते हैं l

शुरुआत करने के लिए हरी मिर्च, धनिया, पालक, मूली, भिंडी और बैंगन जैसी आसानी से उगने वाली सब्जियों का चयन करें।

 

सुकमा जिले के गांवों में बिहान की दीदियां अब अपने घरों की बाड़ी में सब्जियां उगाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण महिलाएं न केवल परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि घरेलू खर्च भी कम कर रही हैं।

 

*प्रशिक्षण से मिली नई राह*

 

विकासखंड सुकमा के ग्राम डोडपाल में दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने घरों में किचन गार्डन विकसित कर रही हैं। समूह की सदस्य गंगी, कोसी और पूजा बताती हैं कि बिहान से जुड़ने से पहले उन्हें किचन गार्डन के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। बिहान के माध्यम से मिले प्रशिक्षण और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से उन्होंने अपने घरों में सब्जियां उगाना शुरू किया।

 

*परिवार को सालभर ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिल रही हैं*

आज उनकी बाड़ी में लौकी, करेला, बरबट्टी, तोरई, बैंगन, मिर्च और कट्टा भाजी सहित कई मौसमी सब्जियां लहलहा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मक्का की खेती भी की है। इससे परिवार को सालभर ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिल रही हैं।

 

*जैविक खेती से स्वस्थ परिवार*

 

बिहान की दीदियां अपनी बाड़ी में रासायनिक खाद के स्थान पर गोबर खाद का उपयोग कर जैविक तरीके से सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। इससे परिवार को ताजी और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां मिल रही हैं। बाजार से सब्जियां खरीदने का खर्च भी कम हुआ है। महिलाओं का कहना है कि किचन गार्डन से उन्हें परिवार के लिए पौष्टिक भोजन मिल रहा है और घरेलू खर्च में बचत हो रही है। साथ ही, घर की खाली जगह का बेहतर उपयोग भी हो रहा है।

 

*आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम*

 

जिला प्रशासन की पहल से किचन गार्डन अब ग्रामीण परिवारों के लिए पोषण और बचत का मजबूत माध्यम बन रहा है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। किचन गार्डन की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ जैविक खेती, पोषण सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे रही है।

 

*ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर*

 

जिला प्रशासन का लक्ष्य अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को किचन गार्डन से जोड़ना है, ताकि हर घर में ताजी सब्जियां उपलब्ध हों, परिवार का खर्च कम हो और ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर तैयार हों।

 

उल्लेखनीय है कि बिहान की दीदियों की यह पहल बताती है कि छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं। घर की बाड़ी में उगाई गई सब्जियां अब उनके परिवार की सेहत, बचत और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!