Ro no D15139/23

‘बिहान’ की दीदियों ने बदली तकदीर, ईंट निर्माण से बनीं आत्मनिर्भर

5,500 ईंटें बेचकर कमाए 1.32 लाख रुपये, अब बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी खुद उठा रहीं महिलाएं

रायपुर, 21 जुलाई 2026/

सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम जीरमपाल की महिलाओं ने मेहनत, एकजुटता और सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत गठित बम्लेश्वर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ईंट निर्माण का कार्य शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाई है।

*’बिहान’ योजना बनी संबल*

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘बिहान’ योजना के तहत समूह को समय पर वित्तीय और तकनीकी सहायता मिली। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और महिलाओं की मेहनत से यह पहल सफल हुई। आज यह समूह ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।

*ईंट निर्माण से मिली नई पहचान*

समूह की 10 महिलाओं ने मिलकर पिछले एक वर्ष में 5,500 ईंटों का निर्माण और विक्रय किया। इससे उन्हें 1 लाख 32 हजार रुपये की आय हुई। इस आय ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*अब बच्चों की पढ़ाई की चिंता नहीं*

समूह की सदस्य आसमती बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज वे अपनी आय से बच्चों की पढ़ाई, कपड़े और घर की अन्य जरूरतें पूरी कर रही हैं। अब परिवार के निर्णयों में भी उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी है। आत्मनिर्भर बनने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

*दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा*

बम्लेश्वर स्व-सहायता समूह की सफलता से जीरमपाल और आसपास के गांवों की अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। यह पहल नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने का सफल उदाहरण बनकर उभरी है।

*महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव*

जीरमपाल की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का सहयोग और मेहनत का साथ मिले, तो ग्रामीण महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं, बल्कि पूरे गांव के विकास की नई कहानी भी लिख सकती हैं। ‘बिहान’ योजना उनके सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम बन रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल