Ro no D15139/23

बिहान योजना से बदली सिरमनी बघेल की जिंदगी, कुक्कुटपालन और मछलीपालन से बढ़ी आमदनी

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ जिले के बस्तर विकासखंड अंतर्गत मुंडापाल गांव की अनुसूचित जनजाति वर्ग की ग्रामीण महिला श्रीमती सिरमनी बघेल आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरक मिसाल बन गई हैं। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे उनके परिवार की स्थिति अब बेहतर हो चुकी है। उनकी मेहनत, लगन और शासन की योजनाओं का लाभ लेने की इच्छा शक्ति ने उनके परिवार के जीवन में खुशहाली ला दी है।

सिरमनी बघेल बताती हैं कि परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। परिवार के पास करीब तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है, जो बड़े परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं थी। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें मजदूरी करने दूसरे गांव तक जाना पड़ता था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त आय का रास्ता खोजने का निर्णय लिया। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) से जुड़कर अपने महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से कुक्कुटपालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समूह की सहायता और बैंक लिंकेज के तहत प्राप्त राशि से उन्होंने कुक्कुटपालन का कार्य शुरू किया। पिछले पांच वर्षों से इस आयमूलक गतिविधि के जरिए उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सिरमनी बघेल ने अपनी मेहनत और प्रबंधन से आय के नए स्रोत भी विकसित किए। उन्होंने अपने पति के सक्रिय सहयोग से खेत के समीप स्थित डबरी में मछलीपालन शुरू किया और कृषि भूमि में स्थापित नलकूप के जरिए अपनी डेढ़ एकड़ रकबे पर रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया। इन सभी गतिविधियों से हर साल लगभग दो से तीन लाख रुपए की आमदनी होने के फलस्वरूप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और घर में खुशहाली का माहौल बना है।
अब सिरमनी बघेल अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं और दो बच्चों को जगदलपुर शहर के स्कूल में पढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से मिले सहयोग और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत व लगन के बल पर वह अपने परिवार को खुशहाल बनाने में सफल हुई हैं। वर्तमान में वह महतारी वंदन योजना का लाभ भी ले रही हैं।

  • Related Posts

    हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आधी रात परिवार से लूट डकैती,पुलिस पेट्रोलिंग के अभाव में परिवार रात भर छुपा रहा झाड़ियों में 72 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

      *लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार* * थाना मुजगहन क्षेत्रंातर्गत सेजबहार पास दिये थे लूट…

    Read more

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब