Ro no D15139/23

बीजापुर ने रचा इतिहास, तेंदूपत्ता नीलामी में मिला वर्षों का सर्वाधिक मूल्य

 

गुणवत्तापूर्ण संग्रहण और बेहतर प्रबंधन का मिला पुरस्कार, हजारों संग्राहक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ के बीजापुर वनमंडल एवं जिला यूनियन ने वर्ष 2026 की तेंदूपत्ता नीलामी में नया इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ शासन की नई तेंदूपत्ता नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, संग्राहकों की मेहनत और वन विभाग की सतत निगरानी के चलते इस वर्ष तेंदूपत्ता को कई वर्षों का सर्वाधिक मूल्य प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि बीजापुर में गुणवत्तापूर्ण संग्रहण और पारदर्शी प्रबंधन की सफलता का प्रमाण है।

*बीजापुर के तेंदूपत्ता पर व्यापारियों ने जताया भरोसा*

जिला यूनियन की 28 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 45 तेंदूपत्ता लॉटों का संग्रहण किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित नीलामी में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 45 में से 36 लॉटों के लिए निविदाएं प्राप्त होना बीजापुर के तेंदूपत्ता की उत्कृष्ट गुणवत्ता और प्रभावी प्रबंधन पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

*रिकॉर्ड दरों ने बढ़ाया बीजापुर का मान*

इस वर्ष नीलामी में कई लॉटों को रिकॉर्ड कीमत मिली है जिसमें 4 लॉटों को 10,000 रुपये प्रति मानक बोरा से अधिक की दर और 8 लॉटों को 9,000 रुपये से अधिक प्रति मानक बोरा का मूल्य प्राप्त हुआ। इसी तरह 4 लॉटों को 8,000 रुपये से अधिक की दर, 10 लॉटों को 7,000 रुपये से अधिक प्रति मानक बोरा का मूल्य और 10 लॉटों को 6,000 रुपये तक प्रति मानक बोरा की दर प्राप्त हुई।

*संग्राहकों की मेहनत लाई समृद्धि*

संग्रहण से लेकर उपचारण, भंडारण और नीलामी तक हर चरण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसका परिणाम यह रहा कि हजारों तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को संग्रहण पारिश्रमिक के साथ भविष्य में बोनस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्हें लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित बीमा, छात्रवृत्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त होगा।

*वन आधारित अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती*

यह उपलब्धि वन विभाग, प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों और संग्राहक परिवारों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। बीजापुर ने एक बार फिर साबित किया है कि गुणवत्तापूर्ण संग्रहण, पारदर्शी व्यवस्था और प्रभावी प्रबंधन से वन आधारित अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। यह सफलता न केवल जिले के लिए गौरव का विषय है, बल्कि प्रदेश के अन्य वन क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!