Ro no D15139/23

वन संरक्षण के वैज्ञानिक प्रबंधन की दिशा में बीजापुर की बड़ी पहल

ग्रामीणों को मिलेगा लाभांश, विकास कार्यों का मार्ग हुआ प्रशस्त

  बीजापुर वनमंडल क्षेत्र के मोसला कूप कक्ष क्रमांक OA-269 में राज्य सरकार और भारत सरकार के समन्वय से चल रही वैज्ञानिक वन प्रबंधन प्रक्रिया से क्षेत्र में वन संरक्षण और ग्रामीण विकास दोनों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2023-24 से 2032-33 तक की स्वीकृत कार्य आयोजना के अंतर्गत यहाँ केवल आड़े, तिरछे, सूखे और गिरे हुए वृक्षों के विदोहन की अनुमति दी गई है, ताकि वन क्षेत्र को स्वस्थ रखते हुए प्राकृतिक पुनरुत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
वैज्ञानिक पद्धति से कटाई, वन को मिलेगी नई ऊर्जा- स्वीकृत 181.420 हेक्टेयर क्षेत्र में से 16.338 हेक्टेयर कार्य योग्य भूमि में 1810 वृक्षों की वैज्ञानिक कटाई प्रस्तावित है। इसी के तहत वर्ष 2024-25 में 428 वृक्षों का विदोहन कर प्राप्त लकड़ी को नीलाम डिपो तक सुरक्षित पहुँचाया गया। कूप कार्य के अपूर्ण रहने के कारण वर्ष 2025-26 में पुनः कार्य प्रारंभ हुआ और 26 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच 160 वृक्षों की कटाई की गई, जिसकी सामग्री कूप में सुरक्षित रखी गई है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फलदार वृक्षों में महुआ और तेंदू के केवल वही वृक्ष काटे गए जो बरसात में गिर चुके थे और जिनकी विधिवत मार्किंग की गई थी। इससे फल उत्पादन पर किसी प्रकार का नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
ग्रामीण सहभागिता और पारदर्शिता पर जोर- विभाग ने बताया कि ग्रामीणों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया था। 13 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत भवन पेद्दा कोड़ेपाल में हुई बैठक में ग्रामीणों को लाभांश राशि, समिति के माध्यम से गांव में होने वाले विकास कार्यों तथा संपूर्ण प्रक्रिया के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई थी।
लाभांश से गांव को नए विकास कार्य मिलेंगे- वन विभाग ने दोहराया कि स्वीकृत कटाई का उद्देश्य वन स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कटाई के बाद प्राप्त होने वाली लाभांश राशि सीधे ग्राम विकास में उपयोग की जाएगी जिससे गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा समिति के माध्यम से पारदर्शी विकास कार्य किया जाएगा।
इस हेतु वन विभाग ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है कि वे वैज्ञानिक वन प्रबंधन की इस प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। विभाग का मानना है कि यह पहल न केवल वन क्षेत्र को सुदृढ़ बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।
  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने