Ro no D15139/23

राहुल के बयान पर बीजेपी भड़की, मनोज तिवारी ने कहा– भारत का नेता बनना ही नहीं चाहते

जर्मनी दौरे में राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर बीजेपी भड़क गई है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल पर तंज कसते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी भड़क गई है. राहुल गांधी ने हाल ही में जर्मनी यात्रा पर हैं. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और बीजेपी का संस्थानिक ढांचे, खुफिया और जांच एजेंसियों पर कब्जा है. अब इस मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर कसा तंज

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- राहुल गांधी पहले ही साबित कर चुके हैं कि उन्हें भारत का नेता बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है. राहुल गांधी की सोच के अनुसार, भारत को विश्व गुरु बनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए. इससे पता चलता है कि ये लोग भारत के कितने बड़े दुश्मन हैं…आज विश्व के आर्थिक रूप से समृद्ध देशों में भारत चौथे स्थान पर है। हम बहुत जल्द तीसरे स्थान पर आ जाएंगे.

हरियाणा चुनाव पर विवाद

राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा, “हम हरियाणा में जीते थे, लेकिन चुनावी व्यवस्था में समस्याओं की वजह से हमें हरा दिया गया.” उन्होंने दावा किया कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से उन्होंने इसे साबित भी किया. उन्होंने बताया कि तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर कई बार मुद्दा उठाया गया, लेकिन संस्थानों पर बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है.

चुनावी सिस्टम में खामियां

राहुल गांधी ने चुनाव प्रणाली में गंभीर खामियों का उदाहरण देते हुए कहा, “ब्राजील की एक महिला हरियाणा में वोट डाल रही है. वोटर लिस्ट में उसका नाम 22 बार है. एक महिला एक बूथ पर 200 बार वोट डाल सकती है. इन सवालों का चुनाव आयोग कोई जवाब नहीं देता। हमें लगता है कि भारत की चुनावी व्यवस्था में मूलभूत समस्या है.”

  • Related Posts

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

      बरसों पहले हमारे बड़े बुजुर्ग किसी अयोग्य युवक के बारे मे कटाक्ष करते हुए ये ताना मारा करते थे। आज के समय मे इसे यूं कहना ठीक होगा कि…

    Read more

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार