Ro no D15139/23

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

अम्बिकापुर 09 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा की अध्यक्षता में उदयपुर बीईओ कार्यालय सभाकक्ष में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड उदयपुर में अब तक 286 उल्लास साक्षरता केन्द्र संचालित हैं, तथा ऐसे केंद्र जो कि अभी तक आरंभ नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द प्रारंभ कराएं। साथ ही राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा दिनांक 17 मार्च अथवा 24 मार्च 2025 को संभावित है, जिसे देखते हुये उन्होंने समस्त संकुल समन्वकों व ग्राम प्रभारी को उल्लास साक्षरता केन्द्रों की निरंतर मॉनिटरिंग करने व स्वयंसेवकों को प्रेरित कर साक्षरता कक्षा लगवाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विकासखण्ड परियोजना अधिकारी उदयपुर को संकुल व ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित बैठक करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पहाड़ी कोरवा व पण्डो जनजाति के असाक्षरों को साक्षरता कक्षा लगाकर जल्द से जल्द साक्षर करने हेतु कहा।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एम सिद्धिकी ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् जो भी शिक्षार्थी साक्षर हो जायेंगे, उन्हें कौशल विकास से जोड़कर जन शिक्षण संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें। साक्षरता से जुड़ने वाले बेरोजगार युवाओं को जन शिक्षण संस्थान एवं अन्य विभागों के सहयोग से रोजगार मूलक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रविकान्त यादव ने समस्त संकुल समन्वयकों, ग्राम प्रभारियों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया कि उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित उल्लास साक्षरता केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें, व स्वयंसेवकों को स्वप्रेरणा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे विकासखण्ड शत-प्रतिशत साक्षर हो सके।
इस मौके पर विकासखण्ड परियोजना अधिकारी उदयपुर श्री सम्पूरन रॉय, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती उषा किरण बखला, सहायक ग्रेड-03 अभिलाष खरे एवं उदयपुर विकासखण्ड के समस्त संकुल समन्वयक, ग्राम प्रभारी व पहाड़ी कोरवा ग्राम के प्रधान पाठक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…