Ro no D15139/23

सीएचसी कांसाबेल में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण सहित संस्थागत प्रसव कराने दिए गए निर्देश

जशपुरनगर, 30 मई 2025/ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में गुरुवार को विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संध्यारानी टोप्पो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विकासखण्ड के समस्त सेक्टर प्रभारी, सेक्टर सुपरवाईजर, जे.एस.ए., सीएचओ एवं आरएचओ उपस्थित रहे ।
समीक्षा के दौरान सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थ कर्मचारियों को मुख्यालय में रह कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय करने और समस्त उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकन कर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में आवश्यक जांच एवं उपचार हेतु चिन्हांकित स्वास्थ्य केन्द्रों में लाने हेतु निर्देशित किया गया। विकासखण्ड में कुल 18 सिकल सेल के मरीजों का पूर्ण निगरानी के साथ संपर्क बनाए रखते हुए उचित स्वास्थ्य परामर्श देने की सलाह दी गई एवं टी.बी. मरीजों का चिन्हांकन कर टू नाट जांच कराकर उपचार करते हुए टी.बी.मुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
अप्रैल में पंजीकृत 144 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सहित उच्च जोखिम चिन्हांकन कर उन्हें आवश्यक सलाह देने एवं नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में संस्थागत प्रसव कराने हेतु कहा गया। इसके साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत सभी बच्चों को समय पर शत प्रतिशत टीकाकरण कर यूवीन में एंट्री हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में आने वाले समय में महामारी नियंत्रण हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करते हुए  महामारी रोकथाम की दवाई, उपचार के आवश्यक जांच उपकरण आदि की पर्याप्त व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु  भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एनसीडी कार्यक्रम, मलेरिया, कुष्ठ, एड्स नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड बनाने आदि का विस्तारपूर्वक समीक्षा किया गया।
समीक्षा बैठक में जिला स्तर से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव रंजन मिश्रा, एनसीडी सलाहकार डॉ० रूपा प्रधान , एपिडेमियोलॉजिस्ट श्री सत्येंद्र यादव , डीपीएचएन सुश्री करिश्मा चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!