Ro no D15139/23

ब्लॉकबस्टर मैच नहीं भावनाओं से खिलवाड़ है; एशिया कप में मुकाबले से पहले आदित्य ठाकरे ने सरकार को घेरा

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ठाकरे ने कहा कि जब एक ओर पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है, जिसमें भारतीय जवान शहीद हुए हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला जाना देश की भावनाओं के साथ सरासर मजाक है।
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि इसे ब्लॉकबस्टर मुकाबला बताया जा रहा है, लेकिन सरकार एक शब्द नहीं बोलती। ये शर्मनाक है। उन्होंने पूछा कि जब पाकिस्तान को लेकर दुनियाभर में भारत प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है, तो बीसीसीआई को इस टूर्नामेंट से हटने को क्यों नहीं कहा गया?
शहीदों की कुर्बानी से बड़ा हो गया पैसा- आदित्य ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि सरकार के लिए पैसा और क्रिकेट का ग्लैमर, उन जवानों की जान से ज्यादा कीमती है जो आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का फैसला उन भावनाओं का अपमान है जो आतंकी हमलों के बाद भारत में उमड़ती हैं।
पाकिस्तान सिर्फ चुनाव के वक्त याद आता- आदित्य ठाकरे
आदित्य ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान का मुद्दा उनके लिए सिर्फ चुनावी हथियार है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो पाकिस्तान को मुद्दा बनाया जाता है, लेकिन असल में आतंकी हमलों के बाद भी उसी देश के साथ क्रिकेट खेलना बीजेपी की दोहरी नीति को दर्शाता है।

  • Related Posts

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल शिवतीर्थ पहुंचे चंद्रमौली मिश्र, अर्पित की श्रद्धांजलि “बालासाहेब के विचारों और बताए मार्ग पर चलेंगे” — गांव-गांव शिवसेना का झंडा पहुंचाने का संकल्प शिवसेना छत्तीसगढ़…

    Read more

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए