Ro no D15139/23

बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में हुए 12 फरवरी 2026 को 13वें संसदीय चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, BNP ने एकतरफा जीत हासिल की है. पार्टी के चीफ तारिक रहमान अब देश के अगले प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे हैं. अभी फाइनल रिजल्ट आना बाकी है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके तारिक रहमान और उनकी पार्टी को इस ‘शानदार जीत’ के लिए बधाई दे दी है.

पीएम मोदी का मैसेज- तरक्की और लोकतंत्र के लिए हम साथ हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो तारिक रहमान को चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि यह जीत दिखाती है कि बांग्लादेश की जनता को रहमान की लीडरशिप पर पूरा भरोसा है. मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के लिए हमेशा सपोर्ट करता रहेगा. उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने और साथ मिलकर डेवलपमेंट गोल्स पर काम करने की बात भी कही.

BNP और सहयोगियों का दबदबा

अभी भी वोटों की गिनती जारी है, लेकिन माहौल पूरी तरह बदल चुका है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक:

  • कुल 299 सीटों (शेरपुर-3 सीट पर उम्मीदवार की मौत से मतदान टलने के कारण बांग्लादेश में 300 की जगह 299 सीटों पर ही वोटिंग हुई) में से 249 सीटों के नतीजे/रुझान आ चुके हैं.
  • BNP और उसके साथियों ने 181 सीटों पर कब्जा जमा लिया है.
  • सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 151 सीटों का है
  • जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों को 61 सीटें मिली हैं.
  • अभी 50 सीटों के नतीजे आना बाकी हैं, लेकिन बहुमत का आंकड़ा BNP के पास दिख रहा है.

तारिक रहमान की बड़ी जीत 

BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने बोगुरा-6 (सदर) सीट से अपने विरोधी को बड़े अंतर से हरा दिया है. डिस्ट्रिक्ट रिटर्निंग ऑफिसर के आंकड़ों के अनुसार, वहां लगभग सभी पोलिंग सेंटर्स की गिनती पूरी हो चुकी है. हालांकि, इतनी बड़ी जीत के बावजूद तारिक रहमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की अपील की है. इसकी वजह उनकी मां और पूर्व पीएम खालिदा जिया का चुनाव से ठीक पहले निधन होना है. पार्टी ने शुक्रवार की नमाज के बाद उनके लिए दुआ करने की अपील की है.

लोगों ने खुलकर किया वोट

एएनआई से बातचीत में बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानी टी.एम. रेजाउल करीन ने बताया कि देश में उत्सव जैसा माहौल है. उन्होंने कहा कि काफी समय बाद लोगों ने अपनी मर्जी से वोट डाला है. करीन के मुताबिक, यह चुनाव काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और इसमें हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया. उनका मानना है कि तारिक रहमान की डायनेमिक लीडरशिप में देश अब शांति और लोकतंत्र के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. डेली स्टार के अनुसार, बांग्लादेश में हुए जनमत संग्रह में भारी बहुमत से जुलाई चार्टर के पक्ष में मतदान हुआ, जिसमें 65.3% (27,00,844) वोट पड़े हैं.

एक्सपर्ट बोले- ‘अब गुड गवर्नेंस और अनुशासन की जरूरत’

रिटायर्ड सरकारी अधिकारी मजहरुल इस्लाम ने एएनआई को बताया कि जनता की उम्मीदें अब बहुत बढ़ गई हैं. उनका कहना है कि BNP को अब सरकार के अंगों में ईमानदारी और अनुशासन वापस लाना होगा. अगर प्रशासन मजबूत रहा, तो देश में स्थिरता जल्दी आएगी. लोगों की उम्मीद है कि नई सरकार हाशिए पर रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देगी.

एक नए युग की शुरुआत

इस चुनाव के साथ ही बांग्लादेश की राजनीति में ‘बैटल ऑफ बेगम्स’ (शेख हसीना और खालिदा जिया की आपसी जंग) का दौर खत्म होता दिख रहा है. पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर बैन लगने और खालिदा जिया के निधन के बाद यह चुनाव बांग्लादेश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!