Ro no D15139/23

थाना छोटेबेठिया,ज़िला कांकेर के कुरूषनार जंगल पहाडी़ क्षेत्र में दिनांक-20.03.2025 को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 04 वार्दीधारी माओवादी के शव बरामद

🔷 *वार्दीधारी नक्सली माओवादी 01 मिलिट्री कंपनी नम्बर 05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये l*

🔷 *01 प्लाटून नम्बर- 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 02 लाख रूपये l*

🔷 *01 नग एसएलआर, 01 नग 303 रायफल आटोमटिक, सेमीआटोमटिक सहित गोला बारूद व अन्य नक्सल सामग्री बरामद।*

🔷 *कांकेर DRG के साथ BSF जवानों की संयुक्त कार्यवाही*

⚫ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज़िला कांकेर श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, उप महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर (भानुप्रतापपुर) श्री विपुल मोहन बाला के द्वारा मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम दिनांक 18.03.2025 को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुये थे।

⚫ नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान दिनांक 20.03.2025 के प्रातः10:00 बजे लगभग थाना छोटेबेठिया के ग्राम कुरूषनार के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुआ।

⚫ मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल से 04 माओवादी (03 पुरूष, 01 महिला) के शव बरामद की गयाl बरामद नक्सलियों के शवों का विवरण निम्नलिखित है l
◼️लोकेश हेमला कंपनी नंबर-05 सदस्य ईनाम 08 लाख रूपये l
◼️जगत उर्फ गगन प्लाटून नम्बर 17/ किसकोड़ो एलओएस सदस्य ईनाम 02 लाख रूपये l
◼️अन्य 01 अज्ञात पुरूष & 01अज्ञात महिला माओवादी की शिनाख्त कार्यवाही की जा रही है।
◼️लोकेश हेमला के उपर हत्या व अन्य गंभीर 06 अपराध दर्ज है।

⚫बरामद हथियार व अन्य नक्सली समाग्री-l
◼️एसएलआर-01 नग,मैग्जीन-01नग
◼️303 रायफल-01नग, राउण्ड-09नग
◼️12 बोर-01 नग
◼️बीजीएल -01 नग,बीजीएल सेल-03नग
◼️देशी कट्टा-01 नग,राउण्ड-07 नग
◼️नक्सली पोच व पिट्ठू
◼️नक्सली साहित्य
◼️भारी मात्रा में अन्य दौनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद किया गया।

⚫ पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF & अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है । वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 80 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l जिसमें जिला- कांकेर में वर्ष 2025 में 05 माओवादियों का शव बरामद हुआ है ।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी