Ro no D15139/23

घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

LPG सिलेंडर बुक करने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं. क्योंकि, Indane, HP Gas और Bharat Gas ने ग्राहकों के लिए डिजिटल बुकिंग के कई आसान तरीके शुरू किए हैं. इसमें WhatsApp, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप, IVRS और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे कई आसान ऑप्शन शामिल हैं. इनकी मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

Indane Gas सिलेंडर कैसे बुक करें?

Indane ग्राहकों के लिए कई डिजिटल और ऑफलाइन ऑप्शन उपलब्ध हैं.

WhatsApp से बुकिंग कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने फोन में 7588888824 नंबर सेव करें.
  • WhatsApp पर जाकर इस नंबर पर चैट शुरू करें.
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से “REFILL” लिखकर भेजें.
  • सिस्टम आपके डिटेल्स को सत्यापित (Verify) करेगा और सिलेंडर बुक हो जाएगा.
  • इसके बाद बुकिंग की जानकारी का मैसेज मिल जाएगा.

ऐप से कैसे करें बुकिंग?

  • स्मार्टफोन के प्ले स्टोर/ऐप स्टोर पर जाएं.
  • यहां IndianOil One App सर्च कर डाउनलोड करें.
  • डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • फिर ‘Order Cylinder’ (रिफिल) ऑप्शन चुनकर बुकिंग सबमिट करें.
  • आप पेमेंट ऑनलाइन या ‘Cash on Delivery’ के जरिए भी कर सकते हैं.

SMS के जरिए कैसे करें बुकिंग?

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर SMS (रिफिल) भेजें.
  • अगर आप पहली बार SMS की सुविधा का कर रहे हैं, तो आप अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें.
  • इसके लिए आपको 7718955555 पर एक SMS भेजना है, जिसमें आपको 16 अंकों वाला उपभोक्ता आईडी (Customer ID) और आधार कार्ड के लास्ट 4 अंक को लिखकर भेजना है .

IVRS ( फोन नंबर) के जरिए बुकिंग कैसे करें?

  • इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल करें.
  • कॉल कनेक्ट होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार भाषा सेलेक्ट करें.
  • वॉइस इंस्ट्रक्शन के अनुसार अपना उपभोक्ता नंबर (Consumer Number) या LPG ID कन्फर्म करें.
  • रिफिल रिक्वेस्ट को कन्फर्म करें.
  • बुकिंग पूरी होने के बाद आपके मोबाइल पर SMS के जरिए रिफिल बुकिंग नंबर के साथ कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा.
  • किसी भी गैस से जुड़े इमरजेंसी कंडीशन में ग्राहक 1906 हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं.

HP Gas सिलेंडर कैसे बुक करें?

HP Gas सिलेंडर बुक करने के लिए भी ग्राहक अपने मोबाइल फोन से IVRS कॉल, SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं.

फोन (IVRS) के जरिए HP Gas बुकिंग

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8888823456 डायल करें.
  • कॉल कनेक्ट होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार भाषा सेलेक्ट करें.
  • सत्यापन (Verification) के लिए अपना 16 अंकों का LPG ID या कस्टमर नंबर दर्ज करें.
  • दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बुकिंग कन्फर्म करें.
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर बुकिंग रेफरेंस नंबर के साथ SMS कन्फर्मेशन आ जाएगा, जिससे आप डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं.

SMS के जरिए HP Gas बुकिंग

  • अपने मोबाइल में मैसेज ऐप पर जाएं.
  • मैसेज में HPGAS टाइप करें.
  • इस मैसेज को 8888823456 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेज दें.
  • मैसेज भेजने के बाद आपको बुकिंग डिटेल्स के साथ कन्फर्मेशन SMS मिल जाएगा.

WhatsApp से HP Gas बुकिंग

  • अपने फोन में 92222 01122 नंबर सेव करें.
  • WhatsApp पर जाकर इस नंबर पर “Hi” लिखकर भेजें.
  • दिए गए निर्देशों को पालन करते हुए सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें.
  • बुकिंग पूरी होने के बाद आपको बुकिंग ID के साथ कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.

HP Mobile App से सिलेंडर बुकिंग

  • Google Play Store या Apple App Store से HP Pay Mobile App डाउनलोड करें.
  • अपने कस्टमर ID और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्टर करें.
  • ऐप में बुक सिलेंडर (Book Cylinder) ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपनी जानकारी चेक करके बुकिंग कन्फर्म करें.
  • इसके बाद आपको तुरंत बुकिंग रेफरेंस नंबर के साथ कन्फर्मेशन मिल जाएगा, जिससे आप डिलीवरी स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

Bharat Gas सिलेंडर कैसे बुक करें?

IVRS, SMS या व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग करने के लिए पहले अपने मोबाइल नंबर को Bharat Gas की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर लें.

फोन (IVRS) के जरिए Bharat Gas बुकिंग

  • सबसे पहले Bharat Gas की वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें, ताकि IVRS सेवा का इस्तेमाल कर सकें.
  • इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करें.
  • कॉल कनेक्ट होने के बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार Book Cylinder का ऑप्शन चुनें.
  • अपना LPG कंज्यूमर नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • बुकिंग पूरी होने के बाद आपको बुकिंग रेफरेंस नंबर और संभावित डिलीवरी डेट के साथ SMS मिलेगा.

SMS के जरिए Bharat Gas बुकिंग

  • अपने मोबाइल में मैसेज ऐप पर जाएं.
  • मैसेज में LPG टाइप करें.
  • इस मैसेज को 7715012345 या 7718012345 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेज दें.
  • मैसेज भेजने के बाद आपको बुकिंग स्टेटस से जुड़ा कन्फर्मेशन SMS मिल जाएगा.

WhatsApp से Bharat Gas बुकिंग

  • अपने फोन में BPCL Smartline नंबर 1800224344 सेव करें.
  • WhatsApp पर जाकर इस नंबर पर Hi या Book लिखकर भेजें.
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें.
  • बुकिंग पूरी होने के बाद आपको बुकिंग रेफरेंस नंबर के साथ SMS मिल जाएगा.

मोबाइल ऐप से Bharat Gas बुकिंग

  • Google Play Store या Apple App Store से Bharatgas ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप में रजिस्टर करके लॉगिन करें.
  • Refill Cylinder ऑप्शन पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें.
  • पेमेंट कन्फर्म करें और बुकिंग पूरी करें.
  • बुकिंग सफल होने के बाद आपको SMS के जरिए बुकिंग रेफरेंस नंबर मिल जाएगा.
  • Related Posts

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

        नई दिल्ली l देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने तथा उभरते राज्यों के युवाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर के सांसद बृजमोहन…

    Read more

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

      सारे देश में उत्साह की लहर है विशेषतौर पर भाजपाईयों में। भाजपा से सहानुभूति रखने वाले भी अंदर से आनंदित हो रहे हैं। इस बीच कई लोग आशंकित भी…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं