Ro no D15139/23

ग्राम बागद्वार में स्वच्छता तिहार, नाला में बोरी बंधान तथा जल संगोष्ठी का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 26 अप्रैल 2025। जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम बागद्वार में जल संवर्धन के लिए नाला में बोरी बंधान, जल संगोष्ठी एवं स्वच्छता तिहार का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा स्वच्छता तिहार अंतर्गत अभियान चलाकर ग्राम के सार्वजनिक स्थलों, तालाबों साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और सभी ने स्वच्छता शपथ ली। बारिश के पानी को सहेजने, भू-जलस्तर को सुधारने एवं जल संरक्षण के लिए गांव में बहने वाली बरसाती नाले में ग्रामीणों ने श्रमदान कर बोरी बंधान किया। नाला बंधान के बाद जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सुरक्षा करने, घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, सोख्ता बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती भेष बाई साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री होरीलाल साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री हुमेश भंडारी सहित ग्राम पंचायत बागद्वार के सरपंच व पंच, जनपद छुरिया के अधिकारी व कर्मचारी सहित स्वच्छता दीदी, बिहान केडर की दीदीयां, ग्राम पटेल, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसान भाई मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप खाद का करें उपयोग

    *- नील हरित शैवाल के उपयोग को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाने हेतु चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान*   *- नील हरित शैवाल मृदा में नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक*  …

    Read more

    विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का हुआ आयोजन

    L*- 56 यूनिट हुआ रक्तदान* राजनांदगांव 08 मई 2026। विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिले के ब्लड…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप