Ro no D15139/23

आज से शुरू होगी चना खरीदी, अब तक साढ़े नौ हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन

*पाँच हज़ार 650 रुपये क्विंटल की दर से होगी खरीदी*
*अभी भी पंजीयन जारी, कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों के पंजीयन कराने की अपील*

धमतरी 28 फरवरी 2025/ धमतरी जिले के चना उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर चना की खरीदी कल एक मार्च से शुरू हो रही है। इस वर्ष प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत जिले में चना की फसल लगाने वाले किसानों से पाँच हज़ार 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चना की खरीदी करेगी। जिले में चना खरीदी के लिए चार उपार्जन केंद्र बनाए जा चुके है और चार नए केन्द्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है । धमतरी विकासखंड में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति तरसीवाँ और लोहरसी को उपार्जन केंद्र बनाया गया है ।इसी तरह कुरूद विकासखंड में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति रामपुर और कातलबोड़ को उपार्जन केंद्र बनाया गया है । इन केन्द्रों पर कल से पंजीकृत किसानों से चना खरीदा जाएगा । कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने अधिक से अधिक चना उत्पादक किसानों से पोर्टल पर पंजीयन कराने और अपनी चने की फसल पर वाजिब दाम लेने की अपील किसानों से की है।
जिले में चना खरीदी के लिए चालू रबी मौसम में नौ हजार 676 किसानों के पंजीयन किया जा चुका है। जिले में अबतक धमतरी तहसील में पाँच हज़ार 278, कुरूद तहसील में तीन हज़ार 909, मगरलोड तहसील में 311 और नगरी तहसील में 158 किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन करा लिया है। चना बेचने के लिए अभी तक पंजीयन नहीं कराने वाले किसानों के पास अभी सुनहरा मौका है । पंजीयन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन लगातार जारी है । जो किसान अपनी चने की फसल बेचने के लिए पंजीयन नहीं करा पाए है वे अभी भी पंजीयन करा सकते है ।

जिले के कृषि विभाग के उप संचालक श्री मोनेश साहू ने आज यहाँ बताया कि चना की फसल लगाने वाले किसान अपना पंजीयन किसान पोर्टल पर अभी भी करा सकते है । पोर्टल अभी चालू है । इसके लिए किसानों को अपने खेत की ऋण पुस्तिका, आधार नम्बर, बैंक पास बुक और मोबाइल नम्बर के साथ आवेदन अपने क्षेत्र की सहकारी समिति में जमा करना होगा। पोर्टल पर पंजीयन के बाद क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा फ़सल का सत्यापन किया जाएगा।
उप संचालक ने बताया कि इस वर्ष छह क्विंटल प्रति एकड़ की दर से किसानों से चना की खरीदी की जाएगी । इस वर्ष के लिए शासन द्वारा चना के समर्थन मूल्य 56 रुपए 50 पैसा प्रति किलो के मान से पाँच हज़ार 650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है । जिले में चना खरीदी के लिए चार उपार्जन केंद्र बनाए जा चुके है, जहाँ कल से समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शुरू हो जाएगी और चार नए उपार्जन केंद्रों नगरी, मगरलोड, धमतरी और छाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए है। उप संचालक ने इन चारों केंद्रों की जल्द ही स्वीकृति मिलने की भी संभावना जताई है।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल