Ro no D15139/23

KAIDOS जूनियर प्रो लीग के दूसरे दिन रोमांच चरम पर, ब्रह्मविद ब्लू शीर्ष पर कायम…

*चार मुकाबलों में दिखा अंडर-15 खिलाड़ियों का दम, वैभव बने लीग के शीर्ष गोल स्कोरर..*

ब्रह्मविद स्पोर्ट्स सेंटर द्वारा आयोजित KAIDOS जूनियर प्रो लीग (अंडर-15 फुटबॉल लीग) के दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।

ब्रह्मविद ब्लू ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकतम अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। वहीं, वैभव ने लगातार बेहतरीन खेल दिखाते हुए लीग में अब तक सर्वाधिक गोल दागकर टॉप स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया।

दिन के पहले मुकाबले में एमर्स एफसी ने ब्रह्मविद रेड को 2–0 से पराजित किया। एमर्स एफसी की ओर से आरव ने 22वें मिनट में और ईशान ने 35वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

दूसरे मुकाबले में ब्रह्मविद ब्लू ने रामा एफसी पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 4–0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच के पहले हाफ में दक्ष ने 20वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि वैभव ने हाफ टाइम से ठीक पहले दूसरा गोल दागा।

तीसरे मुकाबले में एलीट रेड ने कड़े मुकाबले में रियल रायपुर को 2–1 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

दिन के अंतिम मुकाबले में यूनाइटेड रायपुर एफसी ने एलीट एफसी रेड के खिलाफ जीत दर्ज कर दिन का समापन शानदार अंदाज़ में किया।

KAIDOS जूनियर प्रो लीग एक सप्ताहांत टूर्नामेंट है, जो हर शनिवार और रविवार को खेला जाता है। इस लीग की शुरुआत रविवार, 18 जनवरी 2026 को हुई और यह क्षेत्र के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!