Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ पुलिस के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पुरस्कार

*गणतंत्र दिवस 2025*

*11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक*

*छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को सर्वाधिक वीरता पुरस्कार*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई और शुभकामनाएं*

रायपुर, 25 जनवरी 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, 01 अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के सभी सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ ने पुलिस सेवा श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 11 वीरता पदक (Gallantry Medal) अर्जित किए। यह राज्य के सुरक्षा बलों की निष्ठा, समर्पण और बहादुरी का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी को “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” (PSM) और 10 अधिकारियों को “सराहनीय सेवा पदक” (MSM) से सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, पुलिस सेवा में राज्य ने इस बार 22 पुरस्कार हासिल किए, जो इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक गौरवपूर्ण स्थान प्रदान करते हैं।

होम गार्ड और सिविल डिफेंस श्रेणी में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी पहचान दर्ज कराई, जहां राज्य के एक अधिकारी को “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और आपात सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना करता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने राज्य को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा उनमें –

*पुलिस वीरता पदक से सम्मानित :-*
1. श्री लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला बस्तर, हाल-जिला कबीरधाम ।
2. श्री भुनेश्वर साहू, उप निरीक्षक, जिला बस्तर हाल निरीक्षक जिला रायपुर।
3. श्री संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
4. श्री बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
5. श्री कमलेश मरकाम, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
6. श्रीमती अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
7. श्री दिनेश भास्कर, आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
8. श्री चैतराम गुरूपंच, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
9. श्री हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
10. श्री प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।
11. श्री मनोज पुनेम, आरक्षक हाल प्रधान आरक्षक, जिला दंतेवाड़ा।

*विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित:-*
1. श्री महेश राम साहू, निरीक्षक (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

*सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित :-*
1. श्री ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, अति. पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।
2. श्री अनिल कुमार कश्यप, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
3. श्री हरिशंकर प्रताप सिंह, निरीक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
4. श्री नरेश कुमार पैकरा, कंपनी कमाण्डर, 7वीं वाहिनी छसबल, भिलाई-दुर्ग।
5. श्री वली मोहम्मद, निरीक्षक-अ, योजना/प्रबंध शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा
रायपुर।
6. श्री समैया चिपनपल्ली, सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, जिला-बीजापुर।
7. श्री सुशील कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक, विआशा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
8. श्री तुलाराम चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक, थाना रावघाट, जिला-कांकेर।
9. श्री हरिशचंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव।
10. श्री सुशील कुमार चौबे, आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।

  • Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार