Ro no D15139/23

BREAKING: गौरमाटी में ग्राम गौरव पथ पर बड़ा खेल! 400 मीटर सड़क को दो टुकड़ों में बांटकर निर्माण

(सूचना बोर्ड तक नहीं, अमानक निर्माण के आरोप… ग्राम गौरव पथ योजना सवालों के घेरे में)

गोपाल शर्मा – 05/03/2026
कबीरधाम -कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम गौरमाटी में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत बन रही सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मनमानी और ठेकेदार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।


जानकारी के मुताबिक पैकेज क्रमांक CG-09-MM GGPY-KWD-117 के तहत उरैहा मार्ग से मां चंडी देवी मंदिर तक 400 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण स्वीकृत है। इस कार्य का अनुबंध क्रमांक 12/W/DL/2025-26 दिनांक 26 नवंबर 2025 है और इसका निर्माण मेसर्स मां अंबे इंफ्रास्ट्रक्चर, धरमपुरा कवर्धा द्वारा कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित सब इंजीनियर और अनुविभागीय अधिकारी ने बिना किसी नई विभागीय स्वीकृति के 400 मीटर स्वीकृत सड़क को गांव के दो अलग-अलग मोहल्लों में बांटकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। एक ही सड़क को दो हिस्सों में बनाए जाने से गांव में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत स्थान पर सड़क का निर्माण ही नहीं कराया जा रहा है।
यही नहीं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण में अमानक बेस सामग्री और जीरा गिट्टी मिश्रित गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। प्लेट वाइब्रेटर की जगह पाइप वाइब्रेटर से काम किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि काम के दौरान बिजली की चोरी कर मशीनें चलाई जा रही हैं और यह सब उप अभियंता की मौजूदगी में हो रहा है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे लागत, लंबाई और तकनीकी जानकारी आम लोगों को नहीं मिल पा रही है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब यह क्षेत्र प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का गृह क्षेत्र माना जाता है। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh, उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma और पंडरिया विधायक Bhavana Bohra के जिले में ही इस तरह की अनियमितताओं के आरोप प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य की जांच कर स्वीकृत स्थान पर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे

  • Related Posts

    आर्थिक चुनौतियों को मात देकर वेटलिफ्टिंग में पहचान बना रहे झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रम

        रायपुर, 28 मार्च 2026/ सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

    रायपुर 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों,…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी