Ro no D15139/23

ब्रुडिंग सेंटर ने बढ़ाई बस्तर के पशुपालकों की उम्मीदें, 30 गांवों के 300 परिवार हो रहे लाभान्वित

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आईएफसी परियोजना अब बस्तर जिले में पशुपालकों के लिए नई रोशनी बनकर उभर रही है। तोकापाल, लोहंडीगुड़ा और जगदलपुर विकासखंड के संकुल संगठनों द्वारा स्थापित आजीविका सेवा केंद्र में चूजा ब्रुडिंग सेंटर का संचालन क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों को स्थायी आजीविका देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
इन बु्रडिंग सेंटरों में चूजों की शुरुआती 15 दिनों तक विशेष देखभाल, तापमान नियंत्रण, पौष्टिक आहार और समय-समय पर टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि मुर्गीपालन शुरू करने वाले परिवारों को पूरी तरह स्वस्थ और सक्षम चूजे उपलब्ध कराए जा सकें। इससे चूजों की मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आती है और पालन का जोखिम भी कम होता है। परियोजना के तहत 30 गांवों के लगभग 300 पशुपालक परिवारों को प्रति परिवार 50 से 100 चूजे बु्रडिंग अवधि पूर्ण होने के बाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे उनके घरों में छोटे स्तर पर मुर्गीपालन की एक भरोसेमंद व्यवस्था विकसित होगी, जो आने वाले समय में आय का स्थायी स्रोत बनने की क्षमता रखती है।
ब्रुडिंग सेंटर की सुविधा ने न केवल चूजों की गुणवत्ता और उत्पादन को बढ़ाया है, बल्कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बेहतर स्वास्थ्य, उचित आहार और रोग नियंत्रण के कारण चूजे तेजी से बढ़ते हैं, जिसके चलते किसानों को अपेक्षित लाभ मिलता है। साथ ही बु्रडिंग सेंटर के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम बस्तर के अनेक परिवारों के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया रास्ता खोल रहा है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब