Ro no D15139/23

शौचालय बनाओ – सम्मान बढ़ाओ पहल जिले में व्यक्तिगत शौचालय बनाने ग्रामीणों से आवेदन आमंत्रित

निर्माण के लिए हितग्राही को मिलेगा 12 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि

  स्वच्छता को सम्मान का प्रतीक मानते हुए जिला पंचायत जशपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने शौचालय बनाओ दृ सम्मान बढ़ाओ पहल शुरू की है। इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 504 शौचालयों के निर्माण हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना शौचालय बनाओ, सम्मान बढ़ाओ के सिद्धांत पर आधारित है, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को स्वच्छता की सुविधा प्रदान कर खुले में शौच मुक्त वातावरण बनाना है। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के आठ विकासखंडों में पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। इनमें पत्थलगांव में 224, बगीचा में 31, दुलदुला में 27, कुनकुरी में 65, कांसाबेल में 66, फरसाबहार में 79, जशपुर में 9 और मनोरा में 3 हितग्राही शामिल होंगे।
इच्छुक ग्रामीण हितग्राही अपने-अपने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। जिला पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि शौचालय निर्माण पूर्ण होने पर पात्र हितग्राही को 12 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, अपने परिवार की गरिमा और स्वास्थ्य के लिए शौचालय का निर्माण करें तथा स्वच्छ और स्वस्थ जशपुर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार