Ro no D15139/23

आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

एक प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इसके बाद उसमें आग लग गई. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायल हुए. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच चुकीं हैं. मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही हैं. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बचाव कार्य जारी है. आग को बुझाया जा रहा है. देखें वीडियो.

बस की टक्कर ट्रक से हुई

स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, बस की टक्कर बजरी (छोटे-छोटे पत्थर) से भरे एक ट्रक से हुई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. वे घटना से जुड़ी बाकी जानकारी जुटाने में लगे हैं.

जिंदा जल गए यात्री

हादसे के तुरंत बाद मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने एक टीवी चैनल से कहा कि करीब आठ लोग जिंदा जल गए. अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. (हालांकि बाद में 14 लोगों की मौत की खबर आई) उन्होंने कहा कि घटना का पूरा ब्योरा जुटाने के प्रयास जारी हैं. बचाव दल मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी घायलों का सही इलाज कराया जाए. साथ ही हादसे की पूरी जांच करके इसकी रिपोर्ट जल्द देने के निर्देश भी दिए.

  • Related Posts

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

      बरसों पहले हमारे बड़े बुजुर्ग किसी अयोग्य युवक के बारे मे कटाक्ष करते हुए ये ताना मारा करते थे। आज के समय मे इसे यूं कहना ठीक होगा कि…

    Read more

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार