Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्परता से अमल, अब सुकमा का नकटी तालाब बनेगा आकर्षक पर्यटन केंद्र

*फूडजोन, सुंदर पार्क और सीसी रोड से सजेगा परिसर*

*कलेक्टर ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा*

रायपुर, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुकमा जिले के कायाकल्प के लिए की गई घोषणाओं पर जिला प्रशासन ने धरातल पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, सुकमा नगर के पुसामी पारा स्थित नकटी तालाब को एक भव्य पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्वयं मौके पर पहुँचकर सौंदर्यीकरण और पार्क निर्माण की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

*मनोरंजन और पर्यटन का नया ठिकाना*

प्रशासन का लक्ष्य नकटी तालाब को केवल जल निकाय नहीं, बल्कि शहर के एक प्रमुख हब के रूप में विकसित करना है। प्रस्तावित विकास कार्यों आधुनिक सुविधाएं तालाब परिसर में फूडजोन, व्यवस्थित पार्किंग और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। सौंदर्यीकरण के तहत तालाब के चारों ओर 4 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण होगा और किनारों पर सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन और नागरिकों के लिए एक सुंदर और आधुनिक पार्क विकसित किया जाएगा।

तालाब क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को भी कार्ययोजना में प्राथमिकता दी गई है, जिससे तालाब की सुरक्षा और स्वच्छता बनी रह। परिसर में सुव्यवस्थित प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए गार्ड रूम और स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा। जल संरक्षण की वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए तालाब के जल को स्वच्छ रखने के प्रयास किए जाएंगे।

*त्वरित कार्यवाही से नागरिकों में उत्साह*

कलेक्टर ने राजस्व और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ तालाब क्षेत्र का सीमांकन पूर्ण कर लिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के महज कुछ ही समय बाद शुरू हुई इस प्रशासनिक तत्परता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। आने वाले समय में यह क्षेत्र न केवल स्थानीय निवासियों के लिए सैर-सपाटे का केंद्र बनेगा, बल्कि जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल