Ro no D15139/23

सीए आदित्य सिंघानिया ने जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में दिया व्याख्यान

( अध्यक्षता रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भाविक शाह ने की )

रायपुर, 23 जून, 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन द्वारा आज “जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील की प्रक्रिया एवं ड्राफ्टिंग” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए आदित्य सिंघानिया थे।

विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि मात्र 22 वर्ष की आयु में सीए आदित्य सिंघानिया ने रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन जैसे प्रतिष्ठित संगठन के मंच से अपना प्रथम व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में अपील प्रस्तुत करने की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, समय-सीमाओं, ड्राफ्टिंग की बारीकियों तथा विभिन्न व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदान की। उन्होंने विशेष रूप से सदस्यों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल (GSTAT) के समक्ष लंबित द्वितीय अपीलों के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 जून है, अतः पात्र करदाता एवं कर-व्यवसायी समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करें। साथ ही उपस्थित सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर जीएसटी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भाविक शाह ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया तथा उपाध्यक्ष मनीष बजाज ने आभार प्रदर्शन किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाविक शाह ने युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की एसोसिएशन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि सीए आदित्य सिंघानिया द्वारा विषय का गहन अध्ययन एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण सभी सदस्यों के लिए अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य डी. आर. लड्ढा, के. पी. तोमर, आलोक अग्रवाल, मनीष बजाज , संजय वॉलगूंजे, महेंद्र पंसारी, दीपक कामटकर , मनोज धमेचा ,वरुण माहेश्वरी सहित लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे।

उपस्थित सदस्यों ने सेमिनार को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक बताते हुए भविष्य में भी जीएसटी एवं कराधान से संबंधित समसामयिक एवं व्यावहारिक विषयों पर इस प्रकार के नियमित सेमिनार आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर निरा राजवाड़े

    “भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार—विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार।”   *मुनिता स्व-सहायता समूह ने 10 वर्ष की लीज पर तालाब लेकर शुरू किया मछली पालन, 1.20 लाख रुपए…

    Read more

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती

    *पहली संतान पर 5 हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए