Ro no D15139/23

नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं

सुखमय जीवन के संकल्प के साथ 146 वर-वधुओं के जोड़ें ने लिए फेरे
कटघोरा के अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिले के कटघोरा विकासखण्ड के अग्रसेन भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 146 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि वर-वधुओं का सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को अपने माता-पिता, परिवार जन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले 146 दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आप सभी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है,  जिसका निर्वहन कुशलता पूर्वक करें। उन्होंने अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने व घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखने हेतु नव जोड़ां को प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार गठन के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयी है। जिससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार गठन के साथ ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी कर सुदृढ़ बनाया जा रहा है। जनहितकारी सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विन्टल की समर्थन मूल्य पर 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की मान से धान खरीदी कर किसानों की मेहनत को सम्मान दिया गया है। साथ ही धान का बकाया बोनस देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने आमजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर पिछड़े परिवार के लोगों के विवाह में होने वाले खर्च की बचत कर उनको सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों में नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि का चेक और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने