Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन’

कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों की उल्लेखनीय उपलब्धि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व कृषि क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन
कोरबा, 31 जुलाई 2025/
नीति आयोग के तत्वावधान में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहें।
संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिलों एवं ब्लॉकों के लिए एक ऐतिहासिक पहल रही, जिसका उद्देश्य प्रमुख 6 प्रदर्शन संकेतकों में पूर्णता प्राप्त करना था। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा विभिन्न विभागीय टीमों के समन्वित प्रयास से कोरबा ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 6 में से 5 संकेतकों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त की। कोरबा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 5 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि वहीं पोड़ी उपरोड़ा आकांक्षी ब्लॉक 6 में से 4 संकेतकों में शत प्रतिशत उपलब्धि रही। इस सफलता पर कोरबा ब्लॉक को सिल्वर मेडल एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कोरबा जिला, कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉकों के प्रयासों से आकांक्षी जिला श्रेणी में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। यह उपलब्धि विभागीय टीमों के परिश्रम और सामूहिक समर्पण का परिणाम है। हमें सतत प्रयास कर कोरबा को आकांक्षी जिला श्रेणी से बाहर लाकर विकसित जिलों में शामिल करना है।

कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है। एक समय आकांक्षी जिलों की सूची में कोरबा 73वें स्थान पर था, आज यह रजत पदक प्राप्त कर रहा है। यह सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का प्रतिफल है।

विधायक पाली तानाखर श्री तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने समारोह में सम्मानित हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को आगे भी कोरबा जिले को आकांक्षी जिले की सूची से बाहर लाने के लिए विशेष प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आकांक्षी ब्लॉक कोरबा एवं पोड़ी उपरोड़ा के तात्कालीन सीईओ को क्रमशः सिल्वर एवं  कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में  महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत  अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह,  सहित अन्य  जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन दिया एवं सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

  • Related Posts

    सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के द्वितीय चरण में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन का निरीक्षण

      कोरबा 04 मई 2026/छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकताओं में जनस्वास्थ्य सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रमुख है। इसी उद्देश्य से “सही दवा- शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का…

    Read more

    योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया शिविर 182 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण

      कोरबा, 4 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम कनकी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान