Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज संस्थान न्यास के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किए

कोरबा, 29 मार्च 2025 /वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन ने आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा की शासी परिषद की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद से विभिन्न पदों पर नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिला खनिज न्यास मद से स्वास्थ विभाग में 25 स्टाफ नर्स, 01रेडियोग्राफर, 02मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं 01 ड्रेसर सहित 29 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मंत्री श्री देवांगन ने सभी नियुक्त कर्मचारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया और कहा कि इससे जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, रामपुर विधायक श्री फूल सिंह राठिया, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही, नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडेय, वन मंडल अधिकारी कटघोरा श्री निशांत कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच