Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया शनि मंदिर तालाब एवं छठ घाट निर्माण का भूमिपूजन 34 रुपए लाख की लागत से होगा धार्मिक स्थल का कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं राज्य सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-श्री अग्रवाल

अम्बिकापुर 08 मई 2026/ पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में शनि मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

लगभग 34 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इस कार्य के अंतर्गत शनि मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण, परिसर का व्यवस्थित विकास तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधायुक्त छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक आयोजनों एवं पर्वों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता, सौंदर्य एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कृति को जीवित रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। शनि मंदिर तालाब एवं छठ घाट के विकसित होने से क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त होगा।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अंबिकापुर निरंतर प्रगति एवं विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी विकास कार्यों में सहभागिता निभाने और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए राज्य सरकार एवं मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!